नवरत्न फाउंडेशन्स के 32 वां महिला सिलाई प् रशिक्षण का उद्घाटन 4 दिसम्बर को.

ग्रेटर नोएडा।सामाजिक विकास में सक्रिय सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान "अस्तित्व" के तहत चल रहे महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अगला केन्द्र गौतमबुद्धनगर की दादरी तहसील स्थित बादलपुर गांव में खोलने का निर्णय लिया गया है।

आगामी 4 दिसम्बर को बादलपुर के कु मायावती महिला पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में इस नवरत्न महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा।

गौरतलब है कि महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए हुनरमंद बना कर उन्हें सशक्त बनाने की परिकल्पना को साकार करते हुये नवरत्न फाउंडेशन्स ने अब तक राष्ट्रीय राजधानी व उसके आसपास इलाको में 31 सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की है।

इन केंद्रों से हजारो महिलाएं प्रशिक्षित होकर रोजगार व स्वरोजगार में सक्रिय होकर अपने परिवारों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक जिम्मेदारी निभा रही है।शिक्षा की ललक लिए बालिकाएं प्रशिक्षित होकर आर्थिक स्वावलम्बी व शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

"अस्तित्व" अभियान की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अगला 32वां महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र बादलपुर के कु मायावती महिला पीजी कालेज में खोला जा रहा है।जिसका उद्धाटन 4 दिसम्बर को किया जाएगा।

आप से आग्रह है कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हुनरमंद बनाने के लिए प्रयासरत प्रतिभा विकास समर्पित सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स के महिला सशक्तिकरण अभियान अस्तित्व अभियान में सहयोग कर इस मुहिम का हिस्सा बने।अस्तित्व अभियान के तहत अब तक 31 महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किये जा चुके हैं।नवरत्न के खुलने वाले अन्य केन्द्रों सहयोग देकर महिलाओं, बालिकाओं को सबल बनाने में सहयोग करें।आपके द्वारा किये गए सहयोग से सुचारू रुप से खुलने वाले इस प्रशिक्षण केन्द्र से महिलाएं प्रशिक्षित होकर अपनी गृहस्थी की गाड़ी चला सकेंगी।

आप से पुनः निवेदन है कि महिला सशक्तिकरण के अभियान में अपना योगदान देने की कृपा करें ताकि आपके दिए गए योगदान से सिलाई में प्रशिक्षित होकर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं अपने गृहस्थी की गाड़ी सुचारू रूप से चला सकें।सिलाई मशीन, आर्थिक मदद या किसी प्रकार अन्य सहयोग के लिए आप दिए गए नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

अशोक श्रीवास्तव(अध्यक्ष, नवरत्न फाउंडेशन्स), मोबाइल : 9818700814