नोएडा के किसानो की समस्याओं को लेकर सीईओ स े मिले भाजपाई

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आलोक टंडन से किसानों की समस्याओं को लेकर मिला। इस दौरान भाजपा नोएडा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि नोएडा अथॉरिटी ने जिन किसानों को 64 प्रतिशत तक मुआवजा दिया है, उन सभी को अतिरिक्त 5 प्रतिशत का भूखंड या उसके बदले पैसा दिया जाए। गांवों को सिटी बस से जोड़ा जाए। किसान के बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर स्कूलों में एडमिशन दिया जाए। इस दौरान मोहन शर्मा, विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी, नीरज शर्मा, संजय बाली, युद्धवीर चौहान, उमेश त्यागी, मनोज चौहान, दिनेश चौहान सहित किसान उपस्थित रहे।