श्रम मंत्रालय के तत्वाधान हुआ साईकिल वितर ण

नोएडा। आज सेक्टर-148 स्थित मेट्रो के कास्टिंग यार्ड में साइकिलों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित सहायता योजना के अन्र्तगत साइकिलों का वितरण किया गया। मजदूरों को 200 साइकिलों का वितरण नोएडा विधानसभा के सपा प्रत्याशी अशोक चौहान एवं श्रम आयक्त वी0 के0 राय द्वारा किया गया। सपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास की गंगा बहा दी है। आज प्रदेश के हर जिले व शहर में मजदूरों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चल रही है जिसका लाभ हर पात्र व्यक्ति पा रहा है। दैनिक मज़दूरी करने वाले श्रमिको को मात्र 10 रूपये मे भोजन की व्यवस्था एवं मुफ्त साईकिल वितरण इसका उदाहरण है । कास कार्य बिना किसी भेदभाव के किये गये है। उन्होने कहा कि विपक्षी दल विकास कार्यों से बौखला गये है। विपक्षी दलों के पास कोई मुददा नहीं है। उन्होंने कहा कि 2017 में प्रदेश में पुनः सपा की ही सरकार बनेगी। और अगले 5 वर्षों मे नई योजनाओं का लाभ भी आप सभी उठा सकेंगे। उप उप श्रम आयुक्त वी0के0 राय ने कहा कि आगे भी मुफ्त साईकिल वितरित की जायेगी हमारी कोशिश यही है कि कोई भी व्यक्ति जो लाभार्थी है उसको इसका लाभ अवश्य मिले। इस अवसर पर श्रम अधिकारी उषा वाजपेयी, कुमार दीपक डिप्टी जनरल मैनेजर, कुमारी मनीषा जनरल मैनेजर,, दीपक कुमार, अजित सिंह, देवेंद्र अवाना (प्रदेश महासचिव मज़दूर सभा), मो. तस्लीम, श्रुति कान्त शर्मा सहित कई अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।