वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर जिला अस्पताल क े डॉक्टर और कर्मचारियों ने की हड़ताल

नोएडा के सेक्टर 30 में स्थित जिला अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टरों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है | कर्मचारियों का कहना है की काफी सालों से उनके वेतन में कोई इजाफा नहीं हुआ है | साथ ही उन्होंने बताया की जो वेतन मिल रहा ता उसमे भी कटौती की जा रही है | जिसको लेकर आज जिला अस्पताल के डॉक्टर और सभी कर्मचारी हड़ताल पर है | अगर वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई तो ये हड़ताल जारी रहेगी |

वही दूसरी तरफ डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |