डा उमा शर्मा का नोएडा साहित्यकारों द्वारा स्वागत

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार डा महेश शर्मा की धर्मपत्नी डा उमा शर्मा जी के सेक्टर-52, सामुदायिक केंद्र आगमन पर नोएडा की विभिन्न साहित्यिक सांस्कृतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं साहित्कारों बुद्धिजीवियों द्वारा स्वागत सम्मान के साथ उन्हें चुनाव में पूर्ण समर्थन एवं सहयोग का भरोसा दिया गया।
दिल्ली हीन्दी साहित्य सम्मेलन ‘सनेही मंडल’ नोएडा के अध्यक्ष एवं संस्कार भारती मेरठ प्रान्त के साहित्य विधा प्रमुख बाबा कानपुरी, सनेही मंडल के महामंत्री अटल मुरादाबादी, संस्कार भारती नोएडा के संयोजक के सी श्रीवास्तव, महासचिव दीपक शंखधर, साहित्य विधा प्रमुख उमाशंकर शुक्ल दर्पण, साहित्य विधा प्रमुख प्रेम सागर प्रेम, अ .भा. साहित्य परिषद नोएडा के अध्यक्ष शान्ति कुमार स्याल,अंजना भागी, कवि विनय विक्रम सिंह, डा अशोक मधुप , कौशल दीक्षित सहित बहुत सारे साहित्यकारों ने पुष्पगुच्छ, फूल- मालाओं से उनका स्वागत किया।
इसके बाद डाउमा शर्मा ने भारी दल-बल के साथ सेक्टर ५२के सभी नागरिकों से जा जा कर मुलाकात की।