अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने स्थापना दिवस पर गौतम बुद्ध नगर के 125 प्रबुद्ध शिक्षकों को किया सम्मानित

सोमवार को नॉएडा सेक्टर 12 के ईशान म्युजिक कालेज के आडिटोटोरियम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम को पूरी भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौतमबुद्ध जनपद के 125 प्रबुद्ध शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से मोमेंटो एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा- ” ग्यारह करोड़ कायस्थ समाज के राष्ट्रीय स्वरूप वाले सन्गठन के रूप में हमारा सन्गठन 24 राज्यो के 380 से अधिक जिला इकाइयों में फैला हुआ सन्गठन है, हम लोग विश्व की सबसे बड़ी भगवान चित्रगुप्त मूर्ति (81फ़ीट), स्वामी विवेकानन्द जी की मूर्ति (71फिट) को कुशीनगर जनपद में बना रहे है। स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, जय प्रकाश नरायाण समेत अनेक महापुरषो ने देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। महापुरुष किसी एक समाज के नही हो सकते लेकिन हम कायस्थ समाज के लोग सदा ऐसे लोगो के प्रति ऋणी रहेगे। देश के विकाश में कायस्थ समाज के योगदान को कोई भी नही भूल सकता है। केंद्र में मोदी सरकार और यूपी में योगी सरकार स्वामी विवेकानंद विचारधारा को मानती है इसी लिए कायस्थ समाज मोदी योगी सरकार के साथ खड़ा है।”

कार्यक्रम में “कायस्थ समाज का आधुनिक भारत के विकास में योगदान” विषयक राष्ट्रीय गोश्ठी पर सभी अतिथियों ने प्रकाश डाला।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि केन्द्रीय शहरी आवासन राज्यमंत्री माननीय कौशल किशोर, अति विशिस्ट अतिथि पंकज सिंह (विधायक नोएडा/ प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा), मा नबाब सिंह नागर(दर्जा प्राप्त मंत्री), तेजपाल नागर (विधायक), धीरेंद्र सिंह (विधायक), रविन्द्र सिंह बेरवार (अध्यक्ष ग्लोबल हिन्दू फेडेरेशन), ओपी मिश्रा (संयोजक यूपी भाजपा ब्यवसायिक प्रकोष्ठ), मनोज गुप्ता भाजपा अध्यक्ष नोएडा, डीके सक्सेना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत अन्य लोगो ने सभा को सबोधित किया।

इस अवसर पर नशा मुक्त कौशल अभियान की शुरुवात भी की गई| सैकड़ो लोगो को इस अभियान से जोड़कर शपथ दिलाई गई। यह शपथ केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने दिलाई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने केंद्रीय मन्त्री एवं पंकज सिंह (विधायक नोएडा/ प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा) से गौतम बुद्ध नगर में “भब्य भगवान चित्रगुप्त मंदिर” स्थापना हेतु शहयोग मांगा।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संस्थापक/राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील निगम ने सभी अतिथियों को शाफ़ा पहनाकर और मोमेंटो भेट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सन्गठन के राष्ट्रीय महासचिव आर एन श्रीवास्तव ने किया।

इस कार्यक्रम में भगवान चित्रगुप्त जी की महाआरती कार्यक्रम भी किया गया।