कांग्रेस ने स्टार प्रचारक की सूची किया जारी, पार्टी के मुखिया सहित कई नेताओं का नाम गायब

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (5 फरवरी 2022): कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में राहुल गांधी पहले और प्रियंका गांधी दूसरे नंबर पर हैं। सूची में अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया समेत 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सियासत में लगातार कुछ न कुछ नया हो रहा है। राज्य में जारी चुनावी अभियान के बीच कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें कांग्रेस के मुखिया सोनिया गांधी, पूर्व यूपी अध्यक्ष राजबब्बर और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित मनमोहन सिंह का नाम गायब है लेकिन आजाद शामिल है। इसके साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान अजहर भी लिस्ट में शामिल है। कांग्रेस ने 30 नेताओं की सूची जारी करते हुए उल्लेख किया है कि ये नेता 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।

वहीं, इसके अलावा, प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मोहम्मद अजहरूद्दीन, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, राशिद अल्वी, जफर अली नकवी, कुलदीप विश्नोई, वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेतम और सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रनिति शिंदे, धीरज गुर्जर और तौकीर आलम कांग्रेस के लिए तीसरे चरण में यूपी में प्रचार करेंगे

दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सीएम भी शामिल
बता दें, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं। यह दोनों मुख्यमंत्री कांग्रेस के लिए यूपी में प्रचार करेंगे। इसके अलावा, कन्हैया कुमार भी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे।कांग्रेस के लिए यूपी में प्रचार करेंगे।

जानकारों के अनुसार मुकाबला सपा और बीजेपी के बीच
गौरतलब है कि इससे पहले अन्य राजनीतिक दल भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुके हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी, बसपा और बीजेपी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं। ऐसे में कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि, जानकार कहते हैं इस बार मुकाबला सपा और बीजेपी के बीच है। वहीं, उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। जहां पर वोटों की गिनती 10 मार्च को की