मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28/04/2022): थाना दादरी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त विजय पुत्र अजित निवासी ग्राम बढपुरा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को रेलवे लाईन के पास रूपवास बाईपास से 300 गोलीया (ALPRAZOLAM TABLETS IP.0.5 MG) व एक मोटरसाईकिल नं0 एचआर 29 यू 6329 होन्डा के साथ गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त अभियुक्त थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 74/22 व मु0अ0स0 1070/2021 धारा 8/20 भादवि मे वाछिंत चल रहा था।अभियुक्त विजय उपरोक्त के विरूद्ध बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 232/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इतिहास में भी धारा 8 8/20/21/60/63/72 के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।