दिल्ली, नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में महिलाओं से चेन छिनने वाले गैंग के विरूद्ध की गई गैंगस्टर अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (21/09/2022): दिनांक 08-06-2022 को थाना सेक्टर-24 पुलिस नोएडा पुलिस द्वारा अवैध हथियारो के बल पर नोएडा, दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में महिलाओं से गले से सोने की चेन छिनने वाले शातिर अपराधियो 1.विनोद उर्फ सोनू उर्फ अमन पुत्र रमेशचन्द निवासी गुलखान ,सब्जी मण्डी घंटा, थाना सब्जी मण्डी, दिल्ली 2.भारत सक्सेना उर्फ नानू पुत्र लक्ष्मण दास सक्सेना निवासी नन्द नगरी, थाना नन्द नगरी, दिल्ली व अभियुक्त 3.विजय सिदे पुत्र नानक चन्द सिन्दे निवासी पुरानी सीमापुरी, थाना सीमापुरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया था।

गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु उक्त के विरूद्ध गैंगस्टर अधि0 के अन्तर्गत मु0अ0सं0 365/2022 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाक्लाप निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया है।

अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 365/2022 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाक्लाप निवारण अधि0 थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।