यूपी में ESMA लागू, अगले छह महीने तक सरकारी वि भागों के कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल।

यूपी में ESMA लागू, अगले छह महीने तक सरकारी विभागों के कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल।

यूपी में अगले छह महीने तक शासकीय, अर्द्धशासकीय और स्थानीय प्राधिकरण के अधीन कार्यरत कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे। यूपी सरकार ने अगले छह महीने के लिए हड़ताल पर पाबंदी लगा दी है। पिछली बार यह पांबदी 25 नवंबर 2020 को छह महीने के लिए लगायी गयी थी।

कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि सरकार ने उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के अधीन अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए हड़ताल पर और छह महीने की अवधि के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।