दादरी विधायक ने जारचा मंडल के बारह गांवो में किया चुनावी प्रचार

टेन न्यूज नेटवर्क

दादरी (21/01/2022):- दादरी विधानसभा में आलाकमान द्बारा दोबारा विधायक तेजपाल नागर पर विश्वास जताते हुए फिर से भाजपा का प्रत्याशी 2022 के लिए बनाये जाने के बाद ब्रस्पतिवार को नामांकन किये जाने के बाद शुक्रवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने जारचा मंडल के बारह गांवो का चुनावी प्रचार किया।

दादरी विधायक को जारचा मंडल के ग्रामीणों ने आश्वासन दिया की आप दूसरी बार विधायक बनकर विधानसभा में अवश्य पहुंचेंगे दादरी विधायक तेजपाल नागर ने शुक्रवार को अपने सर्मथको के साथ जारचा मंडल के गांव बिसाहडा, ढोकलपुरा, प्यावली जैतवारपुर, रसूलपुर, ऊंचा अमीरपुर, खंगौडा,रघुवीरगढी, महाराज गढी, सुल्तानपुरा, जारचा, खुरशैदपुरा आदि गांवो का दौरा किया, कही बैठक कर लोगो को पार्टी की नीतियो के बारे मे समझाया और कही घर घर जाकर वोट मांग प्यावली गांव मे अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूल माला पहना कर दलित बस्ती मे जाकर वोट मांगे, हर जगह उन्हे भारी मात्रा में जनसर्मथन मिला, लोगो ने जीत दिलाने का भरोसा दिया।

इस मौके पर उनके साथ एच के शर्मा, सतेंदर सिसोदिया, नरेन्द्र प्रधान बिसाहडा, सुरेन्द्र खारी, ज्ञानेन्द्र खारी, विचित्र तोमर, पवन रावल, जितेन्द्र भाटी, तेज सिह, मनोज सिसोदिया आदि साथ मौजूद रहे।