समाजवादी पार्टी के दो बड़े नेताओं को पार्टी आलाकमान ने दिखाया बाहर का रास्ता

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (11/04/2022): समाजवादी पार्टी आलाकमान ने नोएडा के दो बड़े नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता। ज्ञात हो कि यह कार्यवाही समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा की गई है ग्रेटर नोएडा में मलिक लच्छी गांव के रहने वाले उपदेश नागर और संजीव नागर को 6 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया ।

दोनों नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप था, शिकायत मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष ने जांच की उसमें दोनों गलत साबित हुए इसके बाद इन दोनों को बर्खास्त कर दिया गया। उक्त जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने दी है।

पार्टी में उपदेश नगर के पास वर्तमान में कोई पद नहीं था जब वीर सिंह यादव जिलाध्यक्ष थे तो उनको विधानसभा प्रभारी बनाया गया था।

लेकिन जिलाध्यक्ष बदलने के बाद उनको कोई पद नहीं दिया गया वर्तमान में उपदेश नागर सिर्फ सपा नेता थे वहीं दूसरी ओर संजीव नागर के पास अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव की जिम्मेदारी थी दोनों को हाईकमान द्वारा दोषी पाए जाने के बाद 6 वर्षों के लिए बर्खास्त कर दिया है दोनों पर विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे थे जिस कारण आज यह कार्यवाही हुई है।