नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (24/08/2022):थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 307/2022 धारा 376/506 भादवि व 5/6 पोक्सो अधि0 के अंतर्गत वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम अल्हादादपुर थाना दोस्तपुर जिला सुल्तानपुर यू0पी0 वर्तमान रविन्द्र के मकान मे किरायेदार ग्राम चौड़ा सेक्टर 22 नोएडा को सेक्टर 12/22/56 तिराहा से गिरफ्तार किया गया।

विवरणः-

दिनांक 22.08.2022 को वादी की बहन के साथ पडोस में रहने वाले राजकुमार पुत्र रोशन लाल द्वारा बलात्कार करने व धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना सेक्टर 24 नोएडा पर मु0अ0सं0 307/2022 धारा 376/506 भादवि व 5/6 पोक्सो अधि0 पंजीकृत कराया था, जिसमें थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुये वांछित अभियुक्त राजकुमार उपरोक्त को 12/22/56 तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0 307/2022 धारा 376/506 भादवि व 5/6 पोक्सो अधि0 थाना सेक्टर 24 नोएडा गौतमबुद्धनगर।