नॉएडा : उप संभागीय विभाग ने बिना रजिस्ट्रे शन वाले ई-रिक्शो पर कसा शिकंजा

नॉएडा : अब बिना

रजिस्ट्रेशन के सड़को पर अब

ई-रिक्शा नहीं चलेंगे ,अगर सड़क पर बिना

रजिस्ट्रेशन के

ई-रिक्शा चलते पाए जाते है। उन पर उप संभागीय विभाग की तरफ कड़ी करवाई की जाएगी। शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे

ई-रिक्शा

संचालक के लिए

उप संभागीय विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भी कहा गया है। विभाग की तरफ से बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा

वाहनों के खिलाफ 26 फरवरी से अभियान चलाया जाएगा।

एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि शहर में चल रहे बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा संचालकों को 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा आम लोगों से शिकायतें मिलने के बाद किया गया है। शहर में चल रहे ई-रिक्शा लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं।
पहले सिर्फ कुछ सड़कों पर ही इन्हें चलाने की अनुमति थी, लेकिन धीरे-धीरे ये शहर की हर सड़क पर नजर आने लगे हैं। ये इस समय जाम का सबसे बड़ा कारण बन रहे हैं। वहीं, बिना पंजीकरण के सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा समस्या को और अधिक गंभीर बना रहे हैं। शहर में अवैध रूप से दौड़ रहे ई-रिक्शा के आगे यातायात व्यवस्था नाकाम हो रही है। अब इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन के बाद ही संचालन होगा। इसके लिए 25 फरवरी तक का समय दिया गया है।