दिल्ली से मेरठ के बीच प्रस्तावित हाईस्पीड ट्रेन अब न्यू अशोक नगर होते हुए आएगी |

दिल्ली से मेरठ के बीच प्रस्तावित हाईस्पीड ट्रेन के रूट में कुछ बदलाव किया गया है। 90 किमी लंबे रूट पर अब नोएडा से सटे न्यू अशोक नगर को भी शामिल किया गया है। नैशनल कैपिटल रीजनल ट्रांसपॉर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने पिछले दिनों इस रूट में बदलाव किया है। अब सराय कालेखां के बाद न्यू अशोक नगर दूसरा स्टेशन होगा। इसके बाद आनंद विहार स्टेशन को इससे जोड़ा जाएगा।