नॉएडा : विधवा महिला की 4 लाख की जूलरी लेकर फ रार हुआ प्रेमी

नोएडा : एक विधवा महिला को लिव इन पार्टनर के साथ रहना महगा पड़ गया , युवक महिला के करीब 4 लाख की जूलरी लेकर भाग गया , युवक पिछले 8 महीने से महिला के साथ रहे रहा था , पीड़ित महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना नॉएडा के थाना 58 क्षेत्र की है मूलरूप से लखीमपुर खीरी निवासी तीस वर्षीय विधवा महिला परिजनों के साथ सेक्टर 58 क्षेत्र में रहती है। वह एक कंपनी में नौकरी करती है। परिजनों ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति की दो साल पहले हादसे में मौत हो गई हो गई थी। उससे दो साल का एक बेटा भी है। एक साल पहले कंपनी में ही उसकी मुलाकात आरोपित युवक से हुई थी। उसने बेटे के साथ महिला को अपनाने का वादा किया। इसके बाद आरोपित महिला के साथ लिव इन में रहने लगा। वह कार खरीदने के लिये काफी दिनों से पैसे मांग रहा था। 12 सितम्बर को आरोपित पीड़िता से एक लाख नकद व करीब चार लाख की जूलरी के साथ अगस्त महीने की सैलरी लेकर फरार हो गया है। आरोपित पिछले आठ महीने से महिला के साथ लिव इन में रह रहा था। पुलिस परिजनों की शिकायत पर जांच कर रही है। पीड़ित महिला भी आरोपित के घर झांसी गई है। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।