आरपीएन सिंह ने छोड़ी कांग्रेस, बीजेपी में शामिल होने की संभावना

टेन न्यूज नेटवर्क
उत्तर प्रदेश (25/01/2022) : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आए दिन खबर मिली रही है कोई ना कोई किसी ना किसी राजनीतिक दल को छोड़ दूसरे राजनीतिक दल में शामिल हों रहा है।

वहीं आज कांग्रेस को एक बड़ा झटका रहा है। क्योंकि आज पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता रतनजीत प्रताप नारायण सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके आज दोपहर 3 बजे बीजेपी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

आरपीएन सिंह ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को साझा किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “आज, एक समय में, हम अपने महान गणराज्य के गठन का जश्न मना रहे हैं, मैं अपनी राजनीतिक यात्रा में एक नया अध्याय शुरू करता हूं। जय हिंद।”