नोएडा विधानसभा चुनाव में पंकज सिंह जी के लिए राज्यसभा सांसद श्री सुरेन्द्र सिंह नागर जी ने डोर टू डोर जाकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील किया

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA (25/01/2022): आज नोएडा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतर्गत गांव गेझा, नयागांव, इलाहाबांस में चौपाल आयोजन किया गया जिसमे अतिथि के रूप में भाजपा के राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र सिंह नागर मौजूद रहे। उन्होंने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से भाजपा सरकार की सरकार केंद्र या प्रदेश में बना है तब से तेज गति से विकास कर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग भाजपा के पक्ष में पंकज सिंह जी के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर जाकर लोगो से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील किया। इस मौके पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी, उपाध्यक्ष महेश अवाना,भाजपा जिला मंत्री चमन अवाना, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमेश पहलवान, घनश्याम यादव, अजय यादव इंद्राज खटाना, प्रवीण कुमार झा, नीता बाजपाई, अर्पित शर्मा , सुमित भाटी, सतपाल अवाना, कुंदन कुमार ,राहुल मुखिया, अभय त्यागी मनीष नागर ,भगत भाटी, सुनील कुमार , सोनू राणा चंदन शर्मा नीरज कुमार, प्रमोद कुमार,दीपक अवाना, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।