भाजपा की सरकार ने कश्मीर से 370 हटाकर नोएडा में लगा दिया: नवीन दुबे (सपा नेता)

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (25 जनवरी 2022): उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद सभी पार्टियों व प्रत्याशियों द्वारा जमकर चुनाव प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं।

टेन न्यूज़ द्वारा आयोजित “टेन न्यूज़ लाइव – चुनावी चर्चा “ डॉ अतुल चौधरी नोएडा के प्रमुख ऊर्जावान राष्ट्रभक्त , पर्यावरण प्रहरी और सामाजिक सचेतक द्वारा “ टेन न्यूज़ लाइव चुनावी परिचर्चा” कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता नवीन दुबे ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

नोएडा में लगा दिया धारा370

हमारे सहयोगी डॉ अतुल चौधरी ने जब सपा नेता नवीन दुबे से पूछा कि यूपी में क्या बा?

जबाब देते हुए श्री दुबे ने कहा कि “जिस उम्मीद से नोएडा की जनता ने पंकज सिंह को जिताया था, वो ठीक उसके विपरीत काम किए हैं।जँहा एकतरफ लोगों ने उन्हें नोएडा में विकास करने के लिए वोट दिया था लेकिन उन्होंने पूरे नोएडा के विकास कार्यों को रोक दिए।नोएडा में जो श्रमिक कार्य कर रहे थे वो सब बेरोजगार हो गए, सभी रोजगार बन्द हो चुका है।आगे निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “भाजपा ने काश्मीर से धारा370 हटाकर नोएडा में लगा दिया।”

2017 से पहले समस्याओं में पुलिस को बुलाना पड़ता था, अब स्वत्:आती है पुलिस
कार्यक्रम में बतौर पैनलिस्ट उपस्थित बुद्धिजीवी मेहमान शिक्षाविद प्रो. राजेश सहाय(सेक्रेटरी जनरल NOFAA) ने कहा कि 2017 से पहले और 2017 के बाद के बदलाव स्पष्ट दिखता है,2017 से पहले कॉलेज में ,सोसाइटी में कँही भी कोई समस्या होती थी तो पुलिस को सूचना देकर बुलाना पड़ता था,लेकिन अब पुलिस नित्य दिन आकर जायजा लेती है कि कोई समस्या तो नहीं है।लॉ एंड आर्डर में यह बदलाव स्पष्ट दृष्टिगत है।वंही अगर आप संरचनात्मक विकास की बात करें तो सड़क, अंडरपास आदि सभी का निर्माण काफी तेजी से हो रही है।अगर आप क्षेत्र में बिजली देखें तो लगभग24 घण्टे बिजली दिया जा रहा है।

पहले पानी के पाइप सड़े हुए थे, गन्दी पानी सप्लाई की जाती थी।लेकिन अब लगभग पूरे क्षेत्रभर में साफ पानी उपलब्ध है।यह सारे विकासकार्य 2017 के बाद ही हुआ है।आज लोग नोएडा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का वॉर्डक्लास सिटी के रूप में देखते हैं।

जिस गति से विकास होना चाहिये था नही हुआ
कार्यक्रम में बतौर पैनलिस्ट मौजूद नोएडा की आवाज़ और नोएडा के संरक्षक के.के.जैन(महासचिव, फोनरवा) ने कहा कि विकास हुआ है लेकिन जितना तेजी से होना चाहिए , उतनी तेजी से नहीं हुआ ।पहले 6घण्टा पानी का सप्लाई होता था लेकिन अब केवल3 घंटा ही पानी का सप्लाई होता है।जँहा तक साफ पानी का सवाल है तो साल में दो बार पाइप की सफाई होती है, और उसके एक महीने तक ही साफ पानी आती है।

नोएडा को नगर निगम बनाने में सरकार ने नही दिखाई रुचि
आगे विपक्ष पर हमला साधते हुए सपा नेता नवीन दुबे ने कहा कि आज नोएडा विधानसभा में मतदाताओं की कुल जनसंख्या लगभग 7लाख है,और कुल जनसंख्या लगभग12 लाख के पार है।नियम के अनुरूप 6 लाख से अधिक जनसंख्या होने पर नगर निगम बन जाता है, लेकिन अबतक केवल प्रतिनिधियों के निष्क्रियता के कारण नगर निगम नही बन पाया।साथ ही उन्होंने डिप्टी रजिस्टार और आरडब्ल्यूए पर सरकार के शह पर निष्पक्ष ना होने का आरोप लगाया।

बहरहाल आगामी 10 फरवरी को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में और10 मार्च के परिणाम में यह स्पष्ट होगा कि जनता किस पार्टी पर भरोसा दिखाती है।

//fb.watch/aLeiUvt8Ad///fb.watch/aLemEcMWBB/