यूपी चुनाव में राम और कृष्ण का एंट्री तो पहले ही हो चुका था, अब टीका, चंदन का भी हुआ एंट्री

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (1 फरवरी 2022): उत्तर प्रदेश में चुनावी घमासान के बीच राम और कृष्ण का एंट्री तो पहले ही हो चुका था, अब टीका, चंदन का भी हुआ एंट्री। यूपी के डेप्‍युटी सीएम केशव मौर्य (keshav prasad maurya) ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (akhilesh yadav) पर जमकर हमला बोला। मेरठ के सरधना में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद के दौरान उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव को न तो कोरोना का टीका पसंद है न माथे का टीका। समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि सपा तो सफा है।

केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये जो लाल टोपी लगाकर और जालीदार टोपी जेब में रखकर घूमते हैं, उन्हें जवाब देना होगा। अखिलेश यादव को न कोरोना का टीका पसंद है, न माथे का टीका पसंद है। भाजपा की सरकार गरीबों, महिलाओं, युवाओं के लिए काम करती है। अगर सपा गठबंधन यूपी के 24 करोड़ लोगों के लिए सुरक्षा के लिए खतरा है तो भाजपा गठबंधन 24 करोड़ लोगों की सुरक्षा की गारंटी है।

सपा तो सफा है
डेप्युटी सीएम ने कहा कि पहले की सरकार में गुंडे, माफिया और अपराधियों की वजह से आपको जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा था, उसके बारे में आप सबको पता है.. सपा तो सफा है। अखिलेश यादव कहते हैं कि यह नई सपा है। मैं कहता हूं कि यह वही सपा है जिससे जनता खफा थी और आज भी खफा है।’

उन्‍होंने आगे कहा कि सपा गठबंधन की सरकार आने नहीं जा रही है। चाहे विरोधी दल के लोग गठबंधन करके लड़ें या अकेले लड़ें। पहले भी सपा, बसपा और आरएलडी मिलकर नहीं हरा पाए तो अब क्या हराएंगे। मौर्य बोले कि इस बार करहल में भी कमल का फूल खिलेगा। मैनपुरी भाजपा का मुख्य किला है। पहले वहां सपा के लोग गुंडागर्दी करते थे और वोट नहीं डालने देते थे। तब सपा जीतती थी।

डिप्टी सीएम ने जनता को जोड़ते हुए कहा कि अगर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो राम मंदिर का निर्माण हो पाता क्या। धारा 370 समाप्त हो पाती क्या। 2017 में यूपी में कमल नहीं खिला होता तो गुंडाराज, माफियाराज का अंत हो पाता क्या। जनता ने ना में जवाब दिया।

शानदार बजट से अखिलेश को परेशानी
उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में वेस्ट यूपी में कई स्कूलों में बच्चियों को पढ़ने के लिए नहीं भेजा जाता था, क्योंकि सुरक्षा को खतरा था। हमारी सरकार ने कानून व्यवस्था को सबसे ऊपर रखा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि भाजपा एकबार फिर 300 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। हमने सबका साथ, सबका विकास किया है। बिना भेदभाव के सबको राशन दिया गया है। सपा के समय बिजली, सड़क और सुरक्षा मुद्दा होते थे। आज कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष मुद्दा विहीन है। आज शानदार बजट पेश किया गया। इससे भी अखिलेश यादव को परेशानी है।