औद्योगिक क्षेत्र को विकास और कानून व्यवस्था चाहिए- डॉ महेश शर्मा, एम.पी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/02/2022): नोएडा विधानसभा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार की दो उपलब्धियां है एक तो सड़कों का विकास किया और दूसरा कानून व्यवस्था मजबूत किया है। बिना एक भी रेड लाइट के अंतरराष्ट्रीय विश्व स्तर का एयरपोर्ट बनाया है यहां पर। सड़कों का जाल यहां पर बना है और औद्योगिक क्षेत्र को क्या चाहिए विकास और कानून व्यवस्था चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी ने जो इतिहास पिछले बार किया था। उससे बेहतर स्थिति में इस बार हम लोग रहने वाले हैं। और विश्वास कर लीजिए। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 70 में से जो भी सीटें आई थी ये तो बस शुरुआत है। पश्चिम उत्तर प्रदेश तकनीकी रूप से उत्तर प्रदेश का हिस्सा है, लेकिन यह दिल्ली-एनसीआर के महत्वपूर्ण हिस्से में आता है। जितने विकास के कार्य और जितने कानून व्यवस्था की है। हमारे दो ही मुद्दे हैं। कल हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि यह औद्योगिक नगर नोएडा, गाजियाबाद से 2:30 घंटे में मेरठ जाया जाता था अब हम 45 मिनट में मेरठ जाते हैं। देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, आगरा और दिल्ली से लेकर बिना एक भी रेड लाइट के अंतरराष्ट्रीय विश्व स्तर का एयरपोर्ट बनाया है यहां पर। सड़कों का जाल यहां पर बना है और औद्योगिक क्षेत्र को क्या चाहिए – विकास चाहिए और कानून व्यवस्था चाहिए।