थाना फेस-3 नोएडा पुलिस द्वारा 01 गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 950 ग्राम गांजा बरामद।

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (15/03/2022): दिनांक 13.03.2022 को थाना फेस-3 नोएडा पुलिस द्वारा 01 गांजा तस्कर सलमान पुत्र अलाउद्दीन निवासी नीलू का मकान, गली नं0-03, ममूरा, सेक्टर-66, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता नीलकंठ कॉलोनी, मोहन गंज रहमती मस्जिद के पास, कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के बिजली घर चौराहा, ममूरा, सेक्टर-66 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

अभियुक्त का विवरणः

सलमान पुत्र अलाउद्दीन निवासी नीलू का मकान, गली नं0-03, ममूरा, सेक्टर-66, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता नीलकंठ कॉलोनी, मोहन गंज रहमती मस्जिद के पास, कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 133/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरणः

950 ग्राम गांजा।