दहेज हत्या के अभियोग में वांछित आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28/06/2022): थाना कासना पुलिस द्वारा दिनांक 27.06.2022 को पंजीकृत मु0अ0स0 154/2022 धारा 498ए/304बी/323/504 भादवि व 3/4 दहेज अधि0 में वांछित अभियुक्त विपिन (पति) पुत्र मेनपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना कासना गौतमबुद्धनगर को ग्राम गिरधरपुर के बाहर से गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण-

दिनांक 27.06.2022 को वादी द्वारा अपनी पुत्री को उसके पति विपिन व अन्य ससुराल वालो के द्वारा दहेज के लिए प्रताडित करना व दहेज की माँग पूरी न होने पर मारपीट , गाली गलोच करना व धमकी देना, फाँसी लगा कर हत्या कर देने के सम्बन्ध मे शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस सम्बन्ध मे तत्काल थाना कासना पर मु0अ0सं0 154/2022 धारा 498ए/304बी /323/504 भादवि व 3/4 दहेज अधि0 विरूद्ध पंजीकृत किया गया है।

पंजीकृत अभियोग –

मु0अ0सं0 154/2022 धारा 498ए/304बी /323/504 भादवि व 3/4 दहेज अधि0 थाना कासना गौतमबुद्धनगर।