दहेज हत्या के अभियोग में 03 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (04/07/2022): थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा दिनांक 03.07.2022 को पंजीकृत मु0अ0सं0-79/2022 धारा 498ए/304बी/302 भादवि0 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 में नामजद तीनो अभियुक्त 1-रवि पुत्र धीरज (मृतक का पति) उम्र करीब 26 वर्ष 2-रोहित पुत्र धीरज उम्र करीब 32 वर्ष 3-कंचन पत्नी रोहित निवासीगण ग्राम घरबरा थाना इकोटेक प्रथम गौतमबुद्धनगर को उनके घर ग्राम घरबरा से गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण-

थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा दिनांक 03.07.2022 को वादी की लिखित तहरीर जिसमें वादी की पुत्री को अभियुक्त 1-रवि पुत्र धीरज (मृतक का पति) 2-रोहित पुत्र धीरज 3-कंचन पत्नी रोहित निवासी ग्राम घरबरा थाना इकोटेक प्रथम गौतमबुद्धनगर द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग करना व मांग पूरी ना होने पर गला काटकर व सिर मे चोट पहुंचाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध थाना ईकोटेक प्रथम पर मु0अ0सं0-79/2022 धारा 498ए/304बी/302 भादवि0 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 पंजीकृत कराया था।

अभियुक्तों से बरामदगी का विवरण-

अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एक दांव (लकडी काटने का उपकरण) व एक हथौडी बरामद होना

पंजीकृत अभियोग का विवरण –

मु0अ0सं0- 79/2022 धारा 498ए/304बी/302 भादवि0 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 थाना ईकोटेक प्रथम गौतमबुद्धनगर