बिना सूचना अवकाश करना पड़ा कांस्टेबल को भारी, बर्खास्त के लिए आदेश जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (11/07/2022): कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइन में नियुक्त कांस्टेबल विनोद कुमार (982150436) जो बिना किसी स्वीकृत अवकाश/अनुमति एवं सूचना के अपनी स्वेच्छा से दिनांक 17/06/2020 को अनधिकृत रूप से अनुपस्थित हो गए थे।

प्रारंभिक जांच के मध्य कई बार नोटिस प्राप्त करने के बाद भी उक्त आरक्षी कर्तव्य व जांच में अपना पक्ष रखने को उपस्थित नहीं हुए। जांच/विभागीय कार्यवाही में उक्त आरक्षी को अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने का दोषी आया गया है।

कांस्टेबल विनोद कुमार (982150436) को निर्गत कारण बताओ नोटिस में उल्लेखित/प्रस्तावित दंड उत्तर प्रदेश अधिनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दंड एवं अपील) नियमावली-1991 के नियम-4(1) के खंड 4(क)(1) के अंतर्गत पुलिस विभाग की सेवा से
पदच्युति (बर्खास्त) किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं।