धोखाधड़ी कर जमीन का विक्रय करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (21/07/2022): थाना दनकौर पुलिस द्वारा दिनांक 21.07.2022 को अभियुक्त 1.सत्यदेव प्रसाद पुत्र बिलर शाह नि0 के0 113 निटक अर्पण पब्लिक स्कूल जैतपुर विस्तार पार्ट 1 बदर पुर दक्षिण-पूर्व दिल्ली भारत 2. सतीश झां पुत्र सुपेन्द्र झा नि0 जे0 463 अर्पण बिहार जैतपुर एक्सटेशन बदर पुर दक्षिण-पूर्व दिल्ली सम्बन्धित मु0अ0स0 161/22 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0 के बारे जानकारी करने हेतु थाना उपस्थित आये थे व बताया कि साहब कल आपके थाने से सुनित पाल जो जेल गया है।

उससे हमने एक प्लाट खरीदा था। उस बारे मे जानकारी चाहिए चूकि उक्त दोनो आगन्तुक व्यक्ति सम्बन्धित मु0अ0स0 161/22 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0 मे नामजद अभियुक्त है अतः अभियुक्तो को इतमिनान से बिठाकर एवं उनको नामजदगी से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

1. मु0अ0स0 161/22 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0 थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर