पुलिस ने किया एक चोर को गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (02/08/2022): थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा चोटपुर कालोनी के एक मकान में चोरी करने वाला अभियुक्त संजय शा पुत्र महेन्द्र शा निवासी वार्ड नं0-03 कस्बा शिवहर थाना कोतवाली शिवहर जनपद शिवहर (बिहार) वर्तमान चारमूर्ती पुलिया के पास झुग्गी झोपड़ी थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 02 गैस सिलेन्डर, 01 टेबिल फैन, 01 मिक्सी, 01 जार स्टील, 600 रु0 नकद एवं 01 अवैध चाकू बरामद।

अभियुक्त द्वारा दिनांक 23.07.2022 को चोटपुर कालोनी स्थित एक मकान में चोरी की थी।

पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरणः

1. मु0अ0स0 282/2022 धारा 380/457/411 भादवि0 थाना सेक्टर 63 नोएडा गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0स0 283/2022 धारा 4/25 आयुद्ध अधि0 थाना सेक्टर 63 जनपद गौतमबुद्धनगर
3. मु0अ0स0 0120/2022 धारा 4/25 आयुद्ध अधि0 थाना सेक्टर 63 जनपद गौतमबुद्धनगर
4. मु0अ0स0 0121/22 धारा 401/414 भादवि0 थाना सेक्टर 63 जनपद गौतमबुद्धनगर