आजादीकाअमृत_महोत्सव समारोह के अवसर पर #HarGharTiranga2022 अभियान के अंतर्गत नोएडा में पुलिस कमिश्नर ने पुलिस बल के साथ फहराया तिरंगा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (12/08/2022): आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान श्रमदान अभियान के अवसर पर मुख्यालय सूरजपुर पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह, डीसीपी सेंट्रल राजेश एस, एडीसीपी लॉ एंड आर्डर रणविजय सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ श्रमदान किया गया तथा ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 में पुलिस जवानों के साथ श्रमदान किया गया।

श्रमदान अभियान के तहत आजादी के अमृत महोत्सव को और अधिक यादगार बनाने के लिये सभी थाना, चौकियों तथा पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान चलाकर पुलिस के जवानों द्वारा साफ सफाई का कार्य किया गया।

रक्षाबंधन पर्व के मौके पर बाजारों में भीड़-भाड़ होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों द्वारा बाजारों में पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय भारती सिंह द्वारा डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा, डीसीपी महिला सुरक्षा मीनाक्षी कात्यायन व एडीसीपी महिला सुरक्षा अंकिता शर्मा के साथ थाना बीटा 2 क्षेत्र में बाजारों व पर महिलाओं/बच्चों से वार्ता की, उन्हें पुलिस सहायता संपर्क नंबर भी साझा किए तथा हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर तिरंगा ध्वज भी वितरित किए गए।

सभी जोन में संबंधित डीसीपी/एडीसीपी व एसीपी द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, बस/ऑटो स्टैंड आदि पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया जा रहा है, ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया जा रहा है।

महिलाओं,बच्चों से वार्ता कर कोई भी परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए भी कहा गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं, बच्चों को तिरंगा ध्वज भी वितरित किए।