दादरी पुलिस ने किया 01आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (18/08/2022): दिनांक 17.08.2022 को थाना दादरी पुलिस द्वारा चोरी करने वाला अभियुक्त अमित पुत्र लीलू निवासी ग्राम लुहारली थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को ग्राम नंगला नैनसुख गेट के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से थाना दादरी के मु0अ0सं0 419/2022 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित चोरी गई मोटरसाईकिल नं0 डीएल 14 एसबी 2862 रंग काला स्पैलन्डर बरामद हुई। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

1.मु0अ0सं0 421/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दादरी गौतमबुद्धनगर ।
2.मु0अ0सं0 419/2022 धारा 379/411 भादवि थाना दादरी गौतमबुद्धनगर ।