पुलिस ने किया 2 चोरों को गिरफ्तार, कब्जे से 28 तेल के टीन, 50,000/- रूपये नगद, घटना मे प्रयुक्त होंडा सिटी कार, 02 अवैध चाकू बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (19/08/2022):थाना दादरी पुलिस द्वारा बिरयानी पुल से दो चोरो 1.पवन पुत्र भोला रावल निवासी ग्राम घोडी-बछेडा थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर 2.छतरपाल रावल उर्फ पंकज पुत्र बहादुर सिंह रावल नि0 ग्राम घोडी बछेडा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर मु0अ0स0 420/2022 धारा 457/380 भादवि मे चोरी गये 28 तेल के टीन व 50,000/- रूपये नगद व घटना मे प्रयुक्त होंडा सिटी कार सफेद रंग नं0 DL 3 CBE 1817 मय 02 चाकू के साथ किया गिरफ्तार।

थाना दादरी पर दिनांक 17.08.2022 को वादी कलम सिंह राणा पुत्र बचन सिंह राणा निवासी प्लाट नं0 49 म्यू-2 ग्राम घोडी बछेडा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर कि लिखित तहरीर पर मु0अ0स0 420/2022 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया था, जिसमे अभियुक्तगण द्वारा वादी के मकान म्यू-1 मे स्थित प्लाट नं0 -49 की दिवार काटकर ब्रहमकमल ब्राण्ड लगे तेल के टीन चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे था जिसमे उपरोक्त अभियुक्त गण वाछिंत चल रहे थे।

पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरणः

*पवन पुत्र भोला रावल निवासी ग्राम घोडी-बछेडा थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर ।

1.मु0अ0सं0 420/2022 धारा 457/380 भादवि थाना दादरी गौतमबुद्धनगर ।
2.मु0अ0सं0 423/2022 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना दादरी गौतमबुद्धनगर ।

*छतरपाल रावल उर्फ पंकज पुत्र बहादुर सिंह रावल नि0 ग्राम घोडी बछेडा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।

1.मु0अ0सं0 420/2022 धारा 457/380 भादवि थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 424/2022 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0स0 733/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।