सूरजपुर पुलिस ने किया मारपीट के करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29/08/2022): दिनांक 29.08.2022 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा थाना सूरजपुर पर पंजीकृत अभियोग संख्या-525/2022 धारा 323/504/506/325/427 भादवि में वाछिंत चार अभियुक्त गण 1. नितिश पुत्र वीरेन्द्र उम्र 26 वर्ष, 2. वीरेन्द्र पुत्र महावीर उम्र 45 वर्ष, 3. रविन्द्र पुत्र महावीर उम्र 42 वर्ष, 4. सुनील पुत्र महावीर उम्र 35 निवासीगण बिरौंडी चक्रसेनपुर थाना सूरजुपर जनपद गौतमबुद्धनगर को विप्रो गोलचक्कर से गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण-

गिरफ्तार चारो अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा दिनांक 10.04.2022 को मुकदमा उपरोक्त के वादी श्री कालूराम पुत्र श्री बलवीर सिंह निवासी- ग्राम बिरौण्डी चक्रसैनपुर थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर व उनके भाई राजेन्द्र तथा माता के साथ गालौज कर मारपीट की गयी, घर में तोडफोड की गयी तथा वादी के माता जी के हाथ पर राड से हमला किया था जिससे वादी की माता जी के हाथ की हड्डी टूटी गयी थी व सभी को जान से मारने की धमकी दी गयी थी।

पंजीकृत अभियोगो का विवरण –

1.मु0अ0सं0 525/2022 धारा 323/504/506/325/427 भादवि थाना सूरजपुर।