यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की मौत

 

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (11/10/2022)

मंगलवार, 11‌ अक्टूबर को यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा की तरफ से नोएडा की तरफ जा रही डबल बस ने एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे डबल बस अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे जा गिरी। डबल बस में लगभग 70 यात्री सवार थे और हादसे में कई लोग घायल हो गए जबकि एक सेना के जवान यात्री की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार थाना रबूपुरा क्षेत्र के अंतर्गत प्राइवेट डबल डेकर बस जो गोरखपुर से लुघियाना जा रही थी। जब प्रातः समय करीब 05.15 बजे बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा की तरफ से नोएडा की तरफ जाते समय ग्राम खेडा मोहम्मदाबाद के सामने पहुंची तो चालक ने आगे चल रहे ट्रक जिसमें पत्थर लदे थे, ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे लगे लोहे के गाटर को तोड़कर नीचे उतर गई। बस में करीब 70 व्यक्ति सवार थे। सवार लोगों में से 09 लोगों को गंभीर चोटे आयी है।

सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी 0236 व 0723 तथा थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बस में फंसे गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को हाइवे पेट्रोलिंग कर्मचारियों की मदद से बस के हिस्से को काटकर निकालकर तत्काल उपचार हेतु कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा एवं राजकीय जिम्स अस्पताल में एम्बुलेंसों के द्वारा उपचार हेतु भेजा गया।

कैलाश अस्पताल में गंभीर रूप से घायल लवी कुमार निवासी देवबरारी पो0 सुलेली तहसील नूरपुर, कांगडा, हिमाचल प्रदेश जो भारतीय थल सेना का जवान था, की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।।