वाहन चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का ई रिक्शा व 3000 रूपये नकद बरामद

टेन‌ न्यूज नेटवर्क

नोएडा (12/10/2022): दिनांक 12/10/2022 को थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाला 01 अभियुक्त रोहित शर्मा पुत्र अरविन्द शर्मा निवासी चौडा सेक्टर-22, नोएडा मूल निवासी ग्राम वैसवाल, थाना गढ़ी चौखण्डी, जिला शामली को थाना क्षेत्र के एडौब चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के कब्जे से चोरी का ई रिक्शा व 3,000 रूपये नकद सम्बंधित मु0अ0सं0 353/2022 धारा 379/411 भादवि थाना सेक्टर-24 नोएडा बरामद हुए है। अभियुक्त द्वारा उक्त ई रिक्शा थाना सेक्टर-58 क्षेत्रांतर्गत चोरी किया गया था।

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु0अ0सं0 403 /2022 धारा 411/414 भादवि थाना सेक्टर-24, नोएडा।
2.मु0अ0सं0 353/2022 धारा 379/411 भादवि थाना सेक्टर-24 नोएडा।
3.मु0अ0सं0 467/2022 धारा 379/411 भादवि थाना सेक्टर-58 नोएडा।