ए0एच0टी0यू0 की टीम द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को अपने परिजनो से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (14/10/2022): पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना ए0एच0टी0यू0 द्वारा समय समय पर अवासित बच्चो एवं महिलाओं की कांउसलिंग की जाती है इसी क्रम में दिनांक 26.09.2022 को थाना ए0एच0टी0यू0 की टीम द्वारा अपना घर आश्रम सेक्टर 34 में एक महिला ने अपना नाम व उम्र 60 वर्ष बतायीं जानकारी प्राप्त हुयी कि उक्त महिला 17.09.2022 को सेक्टर 54 के जंगलों में बेहोशी की हालत में मिली थी तथा महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही थी।

अपना घर आश्रम द्वारा महिला को सेक्टर 34 नोएडा लाया गया। महिला ने पूछताछ में अपने पति का नाम व गाजियाबाद के पब्लिक स्कूल में कार्य करना बताया गया जो कि अब सेवानिवृत्त हो चुके है। महिला से प्राप्त जानकारी के आधार पर एएचटीयू टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुये महिला के पति को तलाश किया गया। महिला के पति ने बताया कि मेरी पत्नि की मानसिक स्थिति ठीक नही थी तथा वह दिनांक 04.09.2022 को घर से बिना बताये कही चली गयी थी।

आज दिनांक 14.10.2022 को एचटीयू टीम द्वारा महिला को अपना घर आश्रम के सहयोग से उसके पति निवासी मोदीनगर (गाजियाबाद) के सुपुर्द किया गया। महिला के पति द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।