हत्या के उद्देश्य से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (21/10/2022): थाना बादलपुर पर दिनांक 29.07.2022 को पंजीकृत मु0अ0स0 217/22 धारा 147/307/325 भादवि में थाना बादलपुर पुलिस द्वारा दिनांक 29/07/2022 को अपोलो पाइप्स लिमिटेड धूममानिकपुर में एचआर अवनीन्द्र तिवारी के साथ मारपीट व जान लेवा हमला करने वाले सचिन राणा पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम ढोकलपुरा थाना जारचा गौतमबुद्धनगर तथा संदीप राणा पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम बहरामपुर मोरना थाना जानी जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। जो करीब 03 माह से फरार चल रहे थे।

उपरोक्त अभियुक्तगणों को दिनांक 21.10.2022 को थाना बादलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियोग का विवरण-

मु0अ0स0 217/22 धारा 147/307/325 भादवि थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर।