पुलिस ने किया बच्ची का व्यपहरण करने वाला पड़ोसी आरोपी को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (24/10/2022): दिनांक 23.10.2022 को थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 670/2022 धारा 363 भादवि के अंतर्गत 01 वांछित अभियुक्त बाबूराम पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम तर्रा थाना बदौसा जिला बांदा हालपता कमलेश भाटी का मकान सलारपुर थाना सैक्टर 39 जनपद गौतमबुद्व नगर को महर्षि आश्रम से हाजीपुर वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। जो दिनांक 23.10.2022 से वांछित चल रहे थे।

संक्षिप्त विवरण

वादी के पडोस में रहने वाले अभियुक्त बाबूराम पुत्र चुन्नीलाल द्वारा वादी की पुत्री उम्र 03 वर्ष का व्यपहरण कर के ले जाना।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0स0 670/2022 धारा 363 भादवि थाना सैक्टर 39 नोएडा गौतमबुद्धनगर।