IAS महेंद्र प्रसाद होंगे नोएडा प्राधिकरण के नए OSD, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (22 अक्टूबर 2023): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले की रफ्तार काफी तेज हो रही है। लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच मेरठ के अपर आयुक्त महेंद्र प्रसाद को नोएडा प्राधिकरण का ओएसडी बनाया गया है। इसके अलावा दो अन्य अधिकारियों का ट्रांसफर भी उत्तर प्रदेश शासन के अंतर्गत किया गया है।

पिछले कुछ समय से लगातार राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला जारी है।।