बलात्कारियों व अपराधियों को संरक्षण देती है भाजपा सरकार : रामकुमार तंवर, कांग्रेस नेता

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (09 जनवरी 2024): कांग्रेस के नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में पत्रकार वार्ता का आयोजन नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया। इस दौरान राजकुमार तंवर ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है, अपराधी बेखौफ होकर प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। वर्ष 2023 एनसीआरबी रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों के मामले में पहले स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में होने वाले अपराधों में 15% अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं हालात कितने बदत्तर हो गए हैं।

आगे कहते हैं कि प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहां 2 नवंबर 2023 को आईआईटी बी एच यू की छात्रा का तीन लड़कों द्वारा जबरन गन पॉइंट पर नग्न अवस्था का वीडियो बनाया गया एवं दुष्कर्म किया गया। 3 नवंबर को ही कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बता दिया था कि इस घटना में भाजपा के लोगों का हाथ है इस पर उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर दी गई। 5 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज से लड़कों की पहचान कर ली गई 8 नवंबर को पीड़िता द्वारा भी उनकी पहचान कर ली गई आरोपित की पुष्टि होने के पश्चात भाजपा द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार में भेज दिया गया।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद भी उनको गिरफ्तार करने में 2 महीने क्यों लगे? क्या पांच राज्यों में चुनाव के कारण भाजपा आरोपितों को बचा रही थी? अगर छात्रों और कांग्रेस अध्यक्ष का इतना दबाव न होता तो शायद आरोपित पकड़े भी नहीं जाते।

संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है और दुर्भाग्य यह है कि यह घटना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की है। इस अवसर पर दिनेश शर्मा ने कहा कि एक घटना प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के क्षेत्र गोरखपुर की है जहां विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में पुलिस द्वारा कथित मुठभेड़ में मार दिया गया यह बात आईने की तरह साफ है कि गोरखपुर में रहने वाले विनोद उपाध्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुराने विरोधी रहे हैं।

योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद विनोद उपाध्याय पर शिकंजा बढता गया। यह मुठभेड़ व्यक्तिगत कुंठा और राजनैतिक विद्वेष से प्रेरित है और योगी सरकार का एक जाति विशे