नोएडा इंडस्ट्रियल एरिया में प्राधिकरण ने किया निरीक्षण, कई इंडस्ट्रीज पर लगाया 10,00,000 तक का जुर्माना

नोएडा शहर के इंडस्ट्रियल एरिया का सोमवार को नोएडा अथॉरिटी की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान इंडस्ट्रीज के ईटीपी (इंडस्ट्री ट्रीटमेंट प्लांट) बंद मिले। नालों में केमिकल बहाया जा रहा था और कचरा प्रबंधन का कहीं कोई इंतजाम नहीं था।

पर्यावरण को कचरा बना रही इन इंडस्ट्रीज पर अथॉरिटी ने 10,00,000 का जुर्माना लगाया है और 30 जून तक सुधार करने की हिदायत दी है। प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को सेक्टर 63 कि कई इंडस्ट्री में निरीक्षण किया।

विपुल मोटर्स पर ईटीपी बंद था तेल और केमिकल नाली में बह रहे थे प्रदूषण की रोकथाम का इंतजाम जीरो थे और कचरा प्रबंधन का इतना बुरा हाल था कि खुले में जगह-जगह कूड़ा डाल रहे थे इसके अलावा ऐसी फार्मा लिमिटेड पर 3,00,000 का जुर्माना लगाया है यहां भी ईटीपी बंद मिला कचरा प्रबंधन का इंतजाम वेस्ट को नालियों में बहाया जा रहा था।

प्राधिकरण ने एक लाख का जुर्माना कोका कोला पर लगाया है, जहां पर कचरा प्रबंधन का इंतजाम नहीं था। इसके अलावा 2,00,000 का जुर्माना छोटी-छोटी फैक्ट्रियों पर लगा है इनमें किसी पर 30,000 व किसी पर 50,000 का जुर्माना लगा है।