पुलिस और अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़, 4 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (22/01/2022): थाना सेक्टर 58 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच जयपुरिया चौराहा सेक्टर 62 ए ब्लाक में हुई पुलिस मुठभेड के दौरान 04 अभियुक्त अर्जुन पुत्र शिवलाल निवासी प्रतापगढ हाल निवासी 119 नन्द विहार द्वारिका दिल्ली मिथलेश कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी बडापुर थाना दमोद जिला दमोहद मध्य प्रदेश हाल निवासी 119 नन्द विहार द्वारिका दिल्ली को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।

जिनको उपचार हेतु जिला अस्पताल रवाना किया गया है। अन्य 02 अभियुक्तों को जुबैर अहमद पुत्र गुलाम अहमद निवासी 921 दरियागंज दिल्ली और सुनील कुमार पुत्र सुदामा निवाी बरहदा थाना गुरिया कोठी जिला सिवान बिहार हाल निवासी 119 नन्द विहार द्वारिका दिल्ली को कॉम्बिंग के उपरान्त गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया आरोपियों द्वारा दिनांक 21.01.2022 को थाना सेेक्टर 58 क्षेत्र के अन्तर्गत एक व्यक्ति के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट किये गये 4600 रूपये नकद, लूटा गया न्यू मोबाइल फोन, वादी का बैग, कपडे व घरेलू सामान एवं 04 तमंचे 315 बोर मय 08 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त एसएक्स 4 कार बरामद की गयी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।