नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन चोरी करने वाले 05 शातिर चोर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (18/11/2022): दिनांक 17.11.2022 को थाना दादरी पुलिस द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन चोरी करने वाले 05 शातिर चोर 1.सलीम पुत्र कदीर निवासी यमुना विहार, मुस्तफाबाद, गली न0-24, थाना गोकलपुरी, दिल्ली 2.गुलफाम पुत्र उस्मान निवासी मुस्फाबाद, गली नं0-21, थाना गोकलपुरी, दिल्ली 3.शमशाद पुत्र मोहम्मद इलियास निवासी म0नं0 डी-175, गली नं0-12, मुस्तफाबाद, थाना गोकलपुरी, दिल्ली 4.सलमान पुत्र इरफान निवासी मुस्तफाबाद, गली नं0-23, थाना गोकलपुरी, दिल्ली 5.कबीर पुत्र नवाब निवासी मुस्तफाबाद, गली नम्बर-7, थाना गोकलपुरी, निकट दिलशाद मस्जिद, दिल्ली को थाना क्षेत्र के बिसहाडा रोड दादरी बाईपास से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के कब्जे से थाना दादरी नवीन मण्डी के पास दिनांक 18/10/2022 को चोरी की गई ई-रिक्शा जिसके सम्बन्ध मे थाना दादरी पर मु0अ0सं0 508/2022 धारा 328/379 भादवि व दादरी बाईपास से दिनांक 12.11.2022 को चोरी की गई ई-रिक्शा जिसके सम्बन्ध मे थाना दादरी पर मु0अ0सं0 548/2022 धारा 328/379 भादवि पंजीकृत है व जनपद गाजियाबाद बस अड्डे के पास से चोरी कि गई ई-रिक्शा बरामद कि गई है।

आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह सभी लोग दादरी व आस-पास के क्षेत्रों से जहरखुरानी कर लोगों का सामान व उनके वाहन को चोरी करने जैसी घटना करते रहते है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी की जा रही है।