नारी शक्ति वंदन संपर्क अभियान के तहत नोएडा की महिलाओं ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (05 मार्च 2024): भाजपा ने नारी शक्ति वंदन संपर्क अभियान के तहत एक नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को “एक दौड़ राष्ट्र के नाम, एक दौड़ मोदी जी के नाम” से सम्पन्न किया गया।

मैराथन को कार्यक्रम के संयोजक उमेश त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस मैराथन में महिलाएं हाथों में फ्लेक्स कार्ड और बैनर लेकर मौजूद रही और केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के सम्मान में किए गए कार्यों का आभार व्यक्त किया।

महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी ने सभी महिलाओं का इस मैराथन में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया और आगामी चुनाव में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस महत्वपूर्ण दौड़ में संयोजिका शिवानी शरद (महामंत्री), राजश्री गुप्ता, नीता वाजपेई, रेनू शर्मा, मंजू भारद्वाज, रेखा सिंह, ललित बाधवा, उषा यादव, सरिता सिंह, ममता तिवारी, खुशबू चौहान, उषा किशोर, पूनम सिंह, ममता सिंह, किरण कुशवाहा, ज्योति सक्सेना, आशा पोद्दार, शीला देवी, साइमा चौधरी जैसी महिलाओं ने भाग लिया।

यह मैराथन नारी शक्ति को साकार करने और महिलाओं के सम्मान में किए जा रहे कदमों को ध्यान में लेते हुए आयोजित किया गया। इस प्रकार, नारी शक्ति और समाज के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है और इसे समझाने का संदेश दिया गया।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।