गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव: डॉ महेश शर्मा के सामने समाजवादी पार्टी ने डॉ महेंद्र नागर को उतारा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (16 मार्च, 2024): गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की तरफ से डॉक्टर महेश शर्मा को सांसद प्रत्याशी घोषित किया गया है एवं सभी को गौतम बुद्ध नगर के इंडिया ब्लॉक से सांसद प्रत्याशी कौन होगा, इसका इंतजार था। परंतु आदर्श आचार संहिता घोषित होने के तुरंत बाद ही इंडिया ब्लॉक में गौतमबुद्ध नगर से समाजवादी पार्टी से डॉक्टर महेंद्र नागर को इंडिया ब्लॉक से टिकट दिया है।

गौतमबुद्ध नगर में चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा व डॉक्टर महेंद्र नागर आमने-सामने होंगे। गौतम बुद्ध नगर में 26 अप्रैल को चुनाव होंगे एवं 4 जून को मतों की गिनती की जाएगी।

इस अवसर पर डॉ महेंद्र नगर ने कहा कि इस बार गौतमबुद्ध नगर से इंडिया गठबंधन भारी मतों से जीतने जा रही है। वर्तमान सांसद द्वारा 10 सालों में जो लोगों से वादे किए गए थे वह एक भी वादे पूरे नहीं किए गए हैं। जनता वर्तमान सांसद से परेशान है। इसका जवाब जनता अपने वोट से देने का काम करेगी। इस बार इंडिया गठबंधन यहां भारी मतों से जीतने का काम करेंगी। प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का तहे दिल से धन्यवाद भी दिया है।