यूपी का शहर नोएडा को ज्यादा से ज्यादा हाईटेक किया जा रहा है | नोएडा में स्थित उत्तर प्रदेश अंतर्राज्यीय बस अड्डे में मुफ्त वाईफाई की सेवा शुरू हो गई है। इस बस अड्डे पर रोजाना औसतन 10 हजार यात्री आते हैं, जो इस सेवा का फायदा उठा सकेंगे। यात्री खुद पासवर्ड बनाकर इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी परिवहन निगम ने मुंबई की कंपनी टीम आउटडोर से अनुबंध किया है, जिसके मुताबिक 2022 तक यात्री इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। यात्रियों को बस अड्डे पर बेहतर सुविधाएं देने और बसों की ओर उनका रुझान बढ़ाने के लिए परिवहन निगम ने यह कदम उठाया है। सहायक क्षेत्रीय प्रंबधक (डिपो) सतेंद्र वर्मा ने बताया कि 1 अगस्त को इस सेवा को अधिकारिक तौर पर शुरू किया जाएगा, जिसके साथ ही इंटरनेट इस्तेमाल करने की सीमा, समय की बाध्यता और कौन-कौन सी वेबसाइट बैन होंगी, यह तय हो जाएगा। ऐसे इस्तेमाल कर सकेंगे सतेंद्र वर्मा ने बताया कि मुफ्त वाईफाई के लिए अपने मोबाइल में वाईफाई को ऑन करना होगा। इसके बाद टीजी का विकल्प मिलेगा। टीजी पर क्लिक करने पर पंजीकरण में जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। साथ ही, एक पासवर्ड भी बनाना होगा। अगले चरण में मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे भरने के बाद मुफ्त इंटरनेट की सेवा शुरू हो जाएगी।
- Next शिक्षा मित्रों ने अपनी माँगो को लेकर केंद ्रीय मंत्री महेश शर्मा को प्रधानमंत्री के ना म पर सौपा ज्ञापन
- Previous CRPF Noida Camp awarded with Best Group Center on occasion of #CRPFRaisingDay
Recent Ten Posts
- नोएडा प्राधिकरण के CEO ने वर्क सर्किल -10 का किया निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश
- साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कंपनी संचालक से 7.66 करोड़ रुपये ठगे
- नोएडा में फ्लैट रजिस्ट्री को लेकर होम बायर्स का जोरदार प्रदर्शन, मालिकाना हक नहीं मिलने से हैं नाराज
- IIA नोएडा की बैठक में उद्यमियों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
- नोएडा में कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
- नोएडा: हिंडन नदी पर पुल निर्माण परियोजना का निरीक्षण, अनियमितताएं उजागर
- “तू मेरी नहीं हुई तो किसी और की होने नहीं दूंगा”, सेंट्रल नोएडा का ये मामला जानकर चौंक जाएंगे आप!
- नोएडा पुलिस ने अपहरण एवं हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को दबोचा, बच्चा सकुशल बरामद
- गौर ग्रुप नोएडा में लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपये का करेगी निवेश
- UPITS के दौरान जाम लगने को लेकर हुई सख्त कार्रवाई, DCP ट्रैफिक लाइन हाजिर
Useful links
Most Viewed News Posts (In last 48 hours)
News Calender
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
28 | 29 | 30 |
attachowk.com : Noida News portal was launched by Shri Shravan Kumar Sharma, IAS, District Magistrate, Gautam Budh Nagar on February 3, 2008. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.