गौतमबुद्ध नगर : जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर, ब्रजेश नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 8 गुंडों को 25 सितंबर 2017 से 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। जिला बदर किए गए गुंडो में सादी राम पुत्र फिरेराम निवासी बादौली थाना नॉलेज पार्क गौतमबुद्ध नगर, मुस्तकीम पुत्र गिल्लन निवासी झुग्गी सेक्टर 10 नोएडा, अमित पुत्र सुखबीर निवासी कलोन्दा थाना जारचा जिला गौतमबुद्ध नगर, शांतनु पुत्र जगमाल निवासी बम्बाबड थाना बादलपुर जिला गौतमबुद्ध नगर, योगी पुत्र देवेंद्र निवासी छुप्पा थाना जेवर जिला गौतमबुद्ध नगर, अमित पुत्र दिगंबर निवासी गुलावठी थाना जारचा जिला गौतमबुद्ध नगर, जोगेंद्र उर्फ़ जोगी पुत्र तेजवीर निवासी बिस्नौली थाना बादलपुर जिला गौतमबुद्ध नगर तथा नानक चंद्र पुत्र लख्मी निवासी बम्बाबड थाना बादलपुर जिला गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी गुंडों को 25 सितंबर 2017 से आगामी 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। इस संबंध में उन्होंने समस्त जनसामान्य का आह्वान किया है कि यदि किसी व्यक्ति को संबंधित गुंडों के बारे में जनपद में रहने की जानकारी प्राप्त होती है, तो वह जिलाधिकारी, अपरजिलाधिकारी, समस्त उपजिला अधिकारी, तहसीलदार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, तथा संबंधित थानों में जानकारी दे सकते हैं । जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और संबंधित गुंडे के विरूद्ध तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- Next NOIDA SHILPOSTAVA 2017 PROGRAM SCHEDULE
- Previous नॉएडा: शरद पूर्णिमा के दिन 6 अक्टूबर को दमा रोगियों के लिए महाऔषधि का होगा निशुल्क वितरण
Recent Ten Posts
- नोएडा प्राधिकरण के CEO ने वर्क सर्किल -10 का किया निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश
- साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कंपनी संचालक से 7.66 करोड़ रुपये ठगे
- नोएडा में फ्लैट रजिस्ट्री को लेकर होम बायर्स का जोरदार प्रदर्शन, मालिकाना हक नहीं मिलने से हैं नाराज
- IIA नोएडा की बैठक में उद्यमियों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
- नोएडा में कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
- नोएडा: हिंडन नदी पर पुल निर्माण परियोजना का निरीक्षण, अनियमितताएं उजागर
- “तू मेरी नहीं हुई तो किसी और की होने नहीं दूंगा”, सेंट्रल नोएडा का ये मामला जानकर चौंक जाएंगे आप!
- नोएडा पुलिस ने अपहरण एवं हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को दबोचा, बच्चा सकुशल बरामद
- गौर ग्रुप नोएडा में लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपये का करेगी निवेश
- UPITS के दौरान जाम लगने को लेकर हुई सख्त कार्रवाई, DCP ट्रैफिक लाइन हाजिर
Useful links
Most Viewed News Posts (In last 48 hours)
News Calender
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
28 | 29 | 30 |
attachowk.com : Noida News portal was launched by Shri Shravan Kumar Sharma, IAS, District Magistrate, Gautam Budh Nagar on February 3, 2008. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.