नॉएडा : नौकरी के नाम पर लोगो को ठगने का मामला सामने आया है।और बार ठगो ने बिहार के 10 युवाओ को अपने जाल में फसाया है। साथ ही पुलिस ने भी पीड़ितों की कोई सहयता नहीं की , फेज-3 पुलिस ने बिहार का मामला होने का बात कह कर शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। परेशान युवकों ने बताया उनके पास घर जाने के भी पैसे नहीं है। पीड़ितों युवकों ने बताया कि नालंदा में एक निजी आईटीआई कॉलेज के संचालक ने बिहार के अलग-अलग जिलों में कैंप लगाकर बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। करीब 200 युवकों से नौकरी के लिए फार्म भरवाए गए थे। एक माह पहले संचालक ने सभी युवकों से 10-10 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। इनमें करीब 30 युवकों ने पैसे जमा कर दिए। संचालक ने 25 दिसंबर को इन युवकों को नौकरी दिलाने के लिए नोएडा के सेक्टर-71 में बुलाया। सभी युवक संचालक की बताई जगह पर पहुंचे तो वह नहीं मिला। युवकों के फोन करने पर संचालक ने दो दिन बाद नौकरी दिलाने के लिए कहा। पीड़ित युवक होटल में रुक गए। गुरुवार को संचालक ने अपना फोन भी बंद कर लिया। उसे फोन नहीं लगा तो युवकों को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित राहुल, देवेंद्र कुमार, पप्पू कुमार, कमलेश कुमार, चंदन कुमार ने बताया कि उनके पास अब घर जाने के लिए लिए भी पैसे नहीं है। एसएचओ फेज-3 जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच के बाद ही वह कुछ कह पाएंगे
- Next नॉएडा : उत्तर प्रदेश दिवस पर नॉएडावासियो क ो मिलेंगे 6 तोहफे
- Previous Noida Juvenile observation home caretaker suspended after reports of gross negligence !
Recent Ten Posts
- नोएडा प्राधिकरण के CEO ने वर्क सर्किल -10 का किया निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश
- साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कंपनी संचालक से 7.66 करोड़ रुपये ठगे
- नोएडा में फ्लैट रजिस्ट्री को लेकर होम बायर्स का जोरदार प्रदर्शन, मालिकाना हक नहीं मिलने से हैं नाराज
- IIA नोएडा की बैठक में उद्यमियों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
- नोएडा में कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
- नोएडा: हिंडन नदी पर पुल निर्माण परियोजना का निरीक्षण, अनियमितताएं उजागर
- “तू मेरी नहीं हुई तो किसी और की होने नहीं दूंगा”, सेंट्रल नोएडा का ये मामला जानकर चौंक जाएंगे आप!
- नोएडा पुलिस ने अपहरण एवं हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को दबोचा, बच्चा सकुशल बरामद
- गौर ग्रुप नोएडा में लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपये का करेगी निवेश
- UPITS के दौरान जाम लगने को लेकर हुई सख्त कार्रवाई, DCP ट्रैफिक लाइन हाजिर
Useful links
Most Viewed News Posts (In last 48 hours)
News Calender
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
28 | 29 | 30 |
attachowk.com : Noida News portal was launched by Shri Shravan Kumar Sharma, IAS, District Magistrate, Gautam Budh Nagar on February 3, 2008. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.