नॉएडा : एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है , मामला थाना 49 के बरौला गांव की है । युवती का कहना है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ 3 बार दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-49 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवती मूलरूप से बुलंदशहर की रहने वाली है और यहां बरौला में परिवार समेत रहती है। उसने बताया है कि दो महीने पहले रॉन्ग नंबर पर कॉल लगने के चलते उसकी गाजियाबाद के रहने वाले युवक से बात होने लगी। बातचीत के दौरान ही युवक उससे मिलने की जिद करने लगा। युवती ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने उसे गाजियाबाद बुलाया और वहां पर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि आरोपी शादी की बात करने बीते 8 दिसंबर को उसके घर आया और अकेली पाकर फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने 11 दिसंबर को उसे अपने घर पर माता-पिता से मिलवाने के बहाने बुलाया और फिर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
- Next नॉएडा : तनख्वाह मांगने पर कंपनी मैनेजर ने 6 युवतियों अभद्रता करके कपंनी से निकाला
- Previous नॉएडा : प्लाट दिलाने के नाम पर 6 लाख रूपये ठग े
Recent Ten Posts
- नोएडा प्राधिकरण के CEO ने वर्क सर्किल -10 का किया निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश
- साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कंपनी संचालक से 7.66 करोड़ रुपये ठगे
- नोएडा में फ्लैट रजिस्ट्री को लेकर होम बायर्स का जोरदार प्रदर्शन, मालिकाना हक नहीं मिलने से हैं नाराज
- IIA नोएडा की बैठक में उद्यमियों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
- नोएडा में कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
- नोएडा: हिंडन नदी पर पुल निर्माण परियोजना का निरीक्षण, अनियमितताएं उजागर
- “तू मेरी नहीं हुई तो किसी और की होने नहीं दूंगा”, सेंट्रल नोएडा का ये मामला जानकर चौंक जाएंगे आप!
- नोएडा पुलिस ने अपहरण एवं हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को दबोचा, बच्चा सकुशल बरामद
- गौर ग्रुप नोएडा में लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपये का करेगी निवेश
- UPITS के दौरान जाम लगने को लेकर हुई सख्त कार्रवाई, DCP ट्रैफिक लाइन हाजिर
Useful links
Most Viewed News Posts (In last 48 hours)
News Calender
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
28 | 29 | 30 |
attachowk.com : Noida News portal was launched by Shri Shravan Kumar Sharma, IAS, District Magistrate, Gautam Budh Nagar on February 3, 2008. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.