राजन श्रीवास्त ने 1000 बच्चों को कम्बल,जूट बै ग, और मच्छर दानी का वितरण किया

श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नॉएडा और श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी श्री राजन श्रीवास्त ने आर्दश प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-12 (नॉएडा) में 1000 बच्चों को कम्बल,जूट बैग, और मच्छर दानी का वितरण किया| लोगो को ठंड से बचाने के लिए ये एक शुरुआत है| इस कार्यक्रम को लायंस क्लब नॉएडा शिवा और ओम विश्रांति ने भी पूर्ण
रूप से सहयोग दिया| विद्यालय में उपस्थित प्रिंसिपल श्री रमेश चन्द ने राजन जी के काम की
सराहना करते हुए कहा की राजन कुमार देश के भविष्य की तरफ ज्यादा धयान देते हैं और इसी कारण वे जयादातर बच्चो को स्वस्थ व आत्म निर्भर बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं| राजन कुमार ने अपने इस अभियान की शुरुआत अपने जन्मदिन वाले दिन की और कहा की बच्चों की शुभकामनाये अर्जित करना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है| वे अभी तक अलग अलग स्कूलों में 6000 से जयादा बच्चों को बैग, कोइल और मच्छर दानी वितरित कर चुके हैं | राजन जी ने समाज के सभी ज़िम्मेदार नागरिकों को आगे आके लोगों की मदद करने को कहा | उन्होंने ये भी कहा की कोई भी समाज में छोटा या बड़ा नहीं होता और हर कोई आगे आके लोगों की मदद कर सकता है | उपस्थित लोगों में ज्योति सक्सेना, अंजनी कुमार, संजीव गुप्ता, संजीव माथुर, आर के गुप्ता, अशोक
साहनी, अशोक सहदेव, अतुल नागपाल, पी सी शर्मा, नीरज भटनागर, अनिल गुप्ता, बी पी सिन्हा, ओ पी गोगिया, हर प्रकाश शर्मा, आर के जिंदल, ऐ के मित्तल, गी एस नेगी, सुमित्रा, वर्षा, संजय , आदि ने भी दिलो जान से काम में सहयोग दिया|