पूरे देश के स्वच्छ सर्वेक्षण में नोयडा को मिले दो पुरस्कार

नोएडा (20/01/21) : देश के स्वच्छ सर्वेक्षण में इस कार्य को सही प्रकार से करने के लिऐ नोयडा प्राधिकरण को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा दो पुरस्कारों से नवाजा गया। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने की। सर्व प्रथम मंचासीन अधिकारीकारियो का पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने अपने विभिन्न विभागों जल,हेल्थ,इलेट्रिक, निर्माण, सफाई और संबंधित विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों को धन्यवाद दिया। अपने संबोधन में बताया कि इस शहर को स्वच्छ रखने में भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा दो पुरस्कारों से नवाजा गया है।जिसमे शहर के कूड़ा निष्पादन कर स्वच्छ रखा जाता है। इस श्रेणी में भारत के 9 शहरों में नोयडा को 5 स्टार प्रदान किया गया है।

दूसरा क्लीन सिटी अवार्ड में भी नोयडा को 47 शहरो के साथ कॉम्पटीशन था , उसमे नोयडा को चौथा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। लगातार पिछले वर्षो से हमने इस रेंक को आगे की ओर ही बरकरार रखा है। इस बाबत नोयडा शहर को स्वच्छ रखने के लिऐ डोर टू डोर कार्य शुरू किया है।जिसमे विभिन्न प्रकार की छोटी बड़ी गाड़ियों को लगाया गया है। नोयडा इलेक्ट्रॉनिक हब होने की वजह से नोयडा प्राधिकरण ने इलेट्रॉनिक वेस्टेज निस्तारण करने के लिऐ प्लांट लगाये हैं। जो शहर के अन्दर 3 बड़े कूड़े के ढेर के स्थान थे उसमे से हमने लगभग तीन स्थानों को कूड़े से मुक्त करा दिया है। शहर के अन्दर निर्माण, टॉयलेट , लेडीज के लिऐ पिंक टॉयलेट,सड़को को सही रखने का काम , प्लास्टिक के निस्तारण के लिऐ भी हम कार्यरत है।

पत्रकारों को उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर को स्वछिकरण में लगातार हम प्रयासरत हैं। सिटीजन फीड बैक को सुचारू किया गया है। लोगो से भी आग्रह किया गया कि शहर को स्वच्छ रखने में हम लोगों को भी सहयोग करें।

नोयडा प्राधिकरण द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 प्रतिभाग करते हुऐ, सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पदमश्री एवं पदम भूषण सम्मान से सम्मानित श्री राम वी सुतार को नोयडा का स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।