अखिलेश यादव पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीट की हुई घोषणा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (20 जनवरी 2022): उत्तरप्रदेश का चुनावी घमासान और रोमांचक होता जा रहा है, सपा के मुखिया सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब मामला सपष्ट हो गया अखिलेश यादव पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव। सपा की सबसे सुरक्षित सीट मैनपुरी की करहल सीट से मैदान में उतरेंगे मुलायम के दुलारे।

जानिए करहल सीट का समाजवादी पार्टी के लिए क्या मायने हैं:
आपको बता दें कि मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है, और करहल विधानसभा सीट जँहा से अखिलेश मैदान में उतरेंगे वँहा पिछले 3 दशक यानि लगभग 29 वर्षों से समाजवादी पार्टी का राज है।।